Friday, April, 18,2025

पांच दिन से अलवर शहर के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट ट्रैप कैमरा में आई तस्वीर, पूर्व मंत्री के घर के पास दिखा पैंथर

अलवर: शहर के आबादी एरिया में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से लगातार यहां लेपर्ड की आवाजाही हो रही है। इसे पकड़ने के लिए पिंजरा और शिकार भी डाले गए लेकिन लेपर्ड पकड़ में नहीं आया। शहर में आरआर कॉलेज के पास एक दिसंबर को दो महिलाओं ने लेपर्ड को देखा था। इसके बाद यहां सर्च के दौरान पगमार्क मिले थे।

इसके बाद बुधवार को लगाए ट्रैप कैमरा में लेपर्ड का मूवमेंट फूलबाग के आस-पास देखा गया। यहां पर पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह का घर भी है। वहीं, अब लेपर्ड की तलाश के लिए ड्रोन कैमरा से सर्च करने की तैयारी की जाएगी। बुधवार को लगाए ट्रैप कैमरा में लेपर्ड की पहली तस्वीर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ये मादा लेपर्ड है जिसका अकेले मूवमेंट का पता चला है। इस कैमरे में लेपर्ड आरआर कॉलेज से हनुमान मंदिर की तरफ जाता हुआ नजर आया। हनुमान मंदिर की तरफ पिंजरा लगाया। शिकार भी डाला, लेकिन लेपर्ड नहीं आया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery